ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

रानीतराई पुलिस की कार्रवाई: अवैध गांजा तस्करों की गिरफ्तारी

दुर्ग: दुर्ग जिला के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा जिला में नशे के विरुद्ध एक अभियान ” संकल्प ” “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से आम जनता को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के साथ साथ नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में दिनांक 28/9/24 को थाना रानीतराई पुलिस को एक मुखबीर से सूचना मिला की उपरोक्त आरोपीगण अपने सफेद रंग के बलेनो कार में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को रखकर तस्करी हेतु परिवहन कर रहे है ।

सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर कार्यवाही हेतु थाना रानीतराई की पुलिस टीम रवाना होकर मुखबिर के बताए अनुसार रोड में नाकाबंदी कर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले उपरोक्त आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से उपरोक्तानुसार मादक पदार्थ गांजा को बरामद कर ndps एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

रामेश्वर प्रसाद साहू (38 वर्ष), ग्राम बिलासपुर, थाना सरसिवा, जिला सारंगगढ़ (छ.ग.)

जयन्त कुमार साहू (27 वर्ष), ग्राम बिलासपुर, थाना सरसिवा, जिला सारंगगढ़ (छ.ग.)

देवेन्द्र कुमार साहू (23 वर्ष), ग्राम बड़े मुड़पार, थाना कोसीर, जिला सारंगगढ़ (छ.ग.)

जप्ती – 1.गांजा 5269 ग्राम

2  06 नग मोबाइल

3 एक मारूति बलेनो कार

कुल कीमती – 9,10,000

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button