ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
देश

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ऑफिस से निकलते वक्त की फायरिंग

मुंबई | मुंबई में NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर 2 से 3 गोलियां चलाई गई। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी रात करीब 9.15 बजे ऑफिस से निकले थे। जिस वक्त फायरिंग हुई उस वक्त वे अपने दफ्तर के पास पटाखे फोड़ रहे थे। तभी एक कार से तीन लोग बाहर निकले। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। उन्होंने बाबा सिद्दीकी पर तीन राउंड फायरिंग की।

एक गोली बाबा सिद्दीकी के सहयोगी के पैर में लगी। इसके बाद दूसरी गोली सिद्दीकी को लगी। गोली लगने से बाबा सिद्दीकी गिर पड़े। लोग उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल लेकर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खबर यह भी है कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है एक हरियाणा का और दूसरा उत्तर प्रदेश का बताया जाता है खराब तीसरे हमलावर की सर गर्मी से तलाश की जा रही है

घटना की जानकारी लगते ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे। अजित पवार ने भी अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं, वे मुंबई पहुंच रहे हैं।

दाऊद ने धमकाया था- फिल्म बनेगी ‘एक था MLA’

कई बार बाबा सिद्दीकी को बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच ब्रिज कहा गया। संजय दत्त और बाबा करीबी दोस्त हैं। उन पर दाऊद इब्राहिम की D कंपनी से भी जुड़े होने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं।

हालांकि, सामना में छपी एक खबर के अनुसार, मुंबई की एक जमीन को लेकर बाबा सिद्दीकी और दाऊद के करीबी अहमद लंगड़ा के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद छोटा शकील ने बाबा को धमकी दी थी कि वे मामले से दूर रहे। इसकी शिकायत बाबा ने मुंबई पुलिस से की थी जिसके बाद अहमद लंगड़ा को मकोका के तहत गिरफ्तार किया गया था।

कहा ये भी जाता है कि इस बात से नाराज होकर दाऊद ने फोन पर बाबा को धमकाते हुए कहा था कि रामगोपाल वर्मा से बोलकर तुम्हारी फिल्म बनवा दूंगा, ‘एक था MLA’…..

बाबा सिद्दीकी का राजनीतिक सफर

बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी महाराष्ट्र के वांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं।

1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक का चुनाव जीता है।

2004-2008 के बीच कांग्रेस व एनसीपी की सरकार में वह खाद्य, नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए के राज्य मंत्री भी रहे हैं।

सिद्दीकी ने 1992-1997 के बीच नगर निगम पार्षद के रूप में भी काम किया।

मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली।

08 फरवरी 2024 को उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

12 फरवरी 2024 को उन्होंने अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में जॉइन की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button