ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
देश

लुटेरी दुल्हन का चौंकाने वाला खुलासा, शादी के बाद ठगी की योजना

बागपत| उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दुल्हन ने सुहागरात रात में ही दूल्हे से 5 लाख नगदी और प्रॉपर्टी नाम करने की डिमांड रख दी| इसके बाद दूल्हे पक्ष ने जब दुल्हन की डिमांड का विरोध किया तो उसने उन्हें सामूहिक दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी| उसके बाद दुल्हन घर से लाखों रुपए लेकर फरार हो गई| दुल्हन की खौफनाक साजिशों का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने उसे विश्वास में लेकर उससे पूरी कहानी पूछी| उसने बताया कि उसकी यह तीसरी शादी है| इससे पहले भी लुटेरी दुल्हन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दो घरों का निशाना बनाया है और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा कर उनसे मोटे रकम वसूली है|

दुल्हन के क्राइम कबूलनामे का वीडियो रिकॉर्डिंग लेकर पीड़िता परिवार ने पुलिस से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है| हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है| बता दें कि दिल्ली की रहने वाली लुटेरी दुल्हन की शादी नवरात्र में बागपत के सिसाना निवासी एक युवक से हुई थी| युवक के भाई ने बताया कि सुहागरात के दिन ही दुल्हन ने युवक से 5 लाख नगदी और प्रॉपर्टी के कागज उसके नाम करने की डिमांड रख दी| जिसके बाद परिजनों ने दुल्हन से प्यार से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लोगों को शादी के बाद ठगने का काम करती हैं| इसके गैंग में कई लोग शामिल हैं|

दिल्ली की रहने वाली दुल्हन ने लाइव वीडियो में कबूल किया कि यह उसकी तीसरी शादी है और शादी के बाद उसका ससुराल के लोगों को सामूहिक दुष्कर्म के केस में फंसा कर उनसे मोटी रकम वसूलने का प्लान था| करवाचौथ पर वह अपने घर जाती और पीड़ितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर देते हुए कार्रवाई करवाती और उसके बाद उनसे मोटी रकम वसूलते| लेकिन इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब होती ससुराल पक्ष सावधान हो गए और उन्होंने लुटेरी दुल्हन की खौफनाक साजिशों का खुलासा कर दिया| फिलहाल परिजन पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button