ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
बेमेतरा

शटर का ताला तोड़ 5 लाख नगदी ले भागे चोर

साजा| साजा, मुख्यालय के पुराना बस स्टैंड में सड़क किनारे स्थित जैन स्टोर्स में रविवार की बीती रात तकरीबन 2 बजे चार से पांच की संख्या में दुकान में धावा बोल शटर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने लगभग 5 लाख रुपए नगद राशि चोरी कर फरार हो गए घटना की जानकारी सुबह दुकान मालिक जितेंद्र जैन तथा उनके भाई अरुण जैन को जैसे ही लगी उन्होंने इसकी सूचना तत्काल थाना साजा को दी तब पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना के पहलुओं की जांच में जुटी घटना की खबर फैलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गया था और लोग नगर में इस तरह लगातार बढ़ रहे चोरी की घटना को लेकर आक्रोश में दिखे और पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल उठा रहे थे|

वहीं व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने भी पुलिस गश्त नहीं होने ओर चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी दर्शाया गौरतलब हो कि घटना स्थल के पास यह तीसरा बड़ी चोरी की घटना हे इसके पूर्व नेहा ट्रेडर्स में 5 लाख रुपए से ऊपर की चोरी जैन मंदिर में भी चोरी चोरों की चोरी का यह विशेष स्थान बन चुका हे जहां लगातार बड़े चोरी की घटना घटित हो रही ओर सबसे बड़ा सवाल साजा पुलिस की कार्य शैली पर उठाया जा रहा |

अब तक साजा पुलिस चोरी की घटनाओं तथा चोरों की पतासाजी करने में असफल साबित हुई है बहरहाल मामले की तह तक जाने पुलिस साइबर क्राइम डॉग स्क्वायड के सहारे चोरों तक पहुंचने में लगी है पुलिस विभाग के आला अधिकारी व स्थानीय पुलिस टीम मामले की सघन जांच में जुटी है। वहीं इस प्रकार की घटनाओं को लेकर नगर व्यापारी संघ आक्रामक मुद्रा में हे और बिगड़ती कानून व्यवस्था पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आंदोलन की राह पकड़ने विचार कर रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button