ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
भिलाई

अभा उड़िया समाज की “घर आंगन सजाओ” प्रतियोगिता में समाज के लोगों का उत्साह, बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

भिलाई। अखिल भारतीय उड़िया समाज द्वारा आयोजित घर आंगन सजाओ प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया था। जिसमें 468 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। यह आयोजन भिलाई- दुर्ग जिले के लिए था। इस दौरान समाज के लोगों को दिए गए नंबरों में अपने घर का सजा हुआ फोटो को भेजना था। चयन समिति ने मशक्कत के बाद प्रतिभागियों का चयन किया।

जिसमें प्रथम पुरस्कार सेक्टर स्ट्रीट 38 क्वार्टर नंबर 6/बी, सेक्टर 5 भिलाई नगर मुस्कान तांडी, द्वितीय वार्ड 22 कात्यानी मंदिर कैलाश नगर दुर्ग पूनम सोनी, तृतीय गांधी नगर भिलाई तीन सुमन सुरभि साहू को चुना गया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई  तनु तांडी, मरोदा  काजल निहाल, खुर्सीपार निहारिका विभार, पुलिस लाइन दुर्ग उमा बाघ और स्टोरपारा पुरैना  शिवानी सोना को दिया है।

समाज के प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी और उनकी टीम प्रतिभागियों के निवास पहुंचकर पुरस्कार सौंपा। वितरण के दौरान महासचिव तरुण निहाल,कोषाध्यक्ष दिनबंधु तांडी, मीडिया प्रभारी डीके साहू, शिक्षाविद राजेन्द्र नाग,शंकर निहाल, दयाराम बाघ, दयानिधि विभार, अर्जुन विभार समेत समाज के लोग मौजूद थे।

आने वाले समय में बडे रुप में आयोजन

समाज के महासचिव तरुण निहाल ने बताया कि घर आंगन सजाओं प्रतियोगिता समाज के लोगों को एकसूत्र में बांधने के लिए आयोजित किया गया था। आने वाले समय में यह प्रतियोगिता बड़े रुप में भिलाई-दुर्ग के अखिल भारतीय उड़िया समाज के लोगों के लिए आयोजन किया जाएगा। पहली बार हुए इस आयोजन से समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button