ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

थाना भिलाई नगर के अवैध गांजा बिक्री करने वाले नंदु कन्नोजिया को PIT NDPS ACT के तहत माननीय संभागायुक्त ने 06 माह जेल मे निरुद्ध करने के लिये किया आदेश जारी

दुर्ग  | जिले मे हो रहे अवैध मादक पदार्थो की बिक्री मे रोक लगाने एवं अवैध कृत्य मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने के लिये  पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग एवं  सत्य प्रकाश तिवारी

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुये थाना भिलाई नगर के आदतन गांजा तस्कर नंदु कन्नोजिया पिता गोपाल कन्नोजिया उम्र 54 साल साकिन यादव चौक रुआबांधा बस्ती का निवासी है |

जो वर्ष 2016 से लगातार अपराधिक गतिविधियों मे सम्मिलित होकर अवैध मादक पदार्थ गांजा का व्यापार करता आ रहा है | थाना भिलाई नगर के आसपास के क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ का व्यापार फैला हुआ है , यह स्वयं व अपने एजेंट , बिचोलिये के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ का खरीद फरोख्त करता है | थाना भिलाई नगर क्षेत्र के अलग अलग स्थानो पर लुक छिप कर विक्रय करता है |

जिसके कृत्य मे अंकुश लगाने हेतु पिट एनडीपीएस. एक्ट 1988 की धारा 3(1) के अंतर्गत अभिरक्षा ( निरोध) मे भेजे जाने बाबत प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था | जिसे माननीय संभागायुक्त महोदय दुर्ग संभाग के द्वारा स्वीकृत करते हुये 06 माह के लिये जेल मे भेजे जाने का आदेश पारित किया गया है |

आरोपी नंदु कन्नोजिया को काफी समय से फरार चल रहा था जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार कर माननीय संभागायुक्त के आदेश से केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button