ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
देश

गोद लिए बेटे के साथ अवैध संबंध, पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश

उत्तर प्रदेश के इटावा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने जब एक हत्या का खुलासा किया तो हर कोई चौंक गया. दरअसल यहां मृतक शख्स ने जिस युवक को गोद लिया था, उसने और मृतक की पत्नी ने मिलकर उसकी ही हत्या कर डाली.

आपको बता दें कि मनोज कुमार ने 23 साल के राहुल कुमार को हाल ही में गोद लिया था. राहुल गांव का ही रहने वाला था. मगर राहुल के अवैध संबंध मनोज की पत्नी से बन गए थे. ऐसे में राहुल और मनोज की पत्नी ने मनोज को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची.

जानिए वारदात की पूरी कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत 15 नवंबर को एक युवक मनोज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पुलिस ने पत्नी की सूचना पर शव को बरामद किया था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

मामले की जांच के दौरान जो सामने आया, उसे जान पुलिस भी चौंक गई. जांच में सामने आया कि मृतक मनोज ने गांव के ही राहुल कुमार (23 साल) को 5 माह पहले ही गोद लिया था. राहुल कुमार और मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध हो गए थे. ऐसे में अवैध संबंधों में बाधा बन रहे मनोज कुमार की मौत की कहानी उसकी अपनी ही पत्नी और गोद लिए बेटे ने लिख दी.

यूं रची साजिश

मनोज की पत्नी और गोद लिए बेटे राहुल ने मिलकर 15 नवंबर की रात मनोज की हत्या करवा दी. हत्या की सुपारी गांव के युवक विकास जाटव को ढाई लाख रुपए में दी गई. हत्या के लिए मृतक की पत्नी ने 27 हजार रुपये पहले ही दे दिए. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और गोद लिए बेटे राहुल को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया, मनोज जाटव नाम के युवक की हत्या की गई थी. जांच में सामने आया कि घर के ही लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिलवाया. हत्या की साजिश मृतक की पत्नी और मृतक के गोद लिए युवक ने ही रची. मृतक के द्वारा राहुल को 5 महीने पहले ही गोद लिया गया था. जांच में सामने आया है कि राहुल का महिला के साथ रिश्ता चल रहा था. इन दोनों ने गांव के ही विकास नामक युवक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button