ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

दृष्टिबाधित बच्चों ने रचा इतिहास, वसुंधरा म्यूजिक फाउंडेशन की शानदार पहल

दुर्ग। वसुंधरा म्यूजिक फाउंडेशन के तीन प्रतिभावान दृष्टिबाधित बच्चों विवेक कुमार, आयुष गुप्ता और लेमन ने अपने हुनर से इतिहास रच दिया है। इन बच्चों का चयन एक प्रतिष्ठित टीवी रियलिटी शो में हुआ है,

जो न केवल फाउंडेशन बल्कि पूरे दुर्ग शहर के लिए गर्व की बात है।  इस उपलब्धि के पर दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने निवास कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया।

उन्होंने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा, “इन बच्चों ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। ये बच्चे हमारी प्रेरणा हैं और समाज के लिए एक मिसाल हैं।”

महापौर ने फाउंडेशन की संचालिका ज्योति ध्रुव के अथक प्रयासों की सराहना की और फाउंडेशन के काम को एक अनूठी पहल बताया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

सम्मान समारोह में एमआईसी प्रभारी भोला महोबिया, पार्षद प्रकाश जोशी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फतेह सिंह भाटिया, पार्षद भास्कर कुंडले, शिवकांत तिवारीऔर सुमित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने बच्चों की उपलब्धि को सराहा और फाउंडेशन के कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

वसुंधरा म्यूजिक फाउंडेशन वर्षों से दिव्यांग बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने में जुटा है। इन बच्चों की सफलता ने यह दिखाया कि सीमाएं केवल हमारे मन की होती हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button