ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
बालोद

जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बालोद। बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मुजगहन और खामतराई गांव के बीच हुआ।

पुलिस के मुताबिक, रामचरित मानस मंडली के सदस्य कार्यक्रम समाप्त करने के बाद स्कॉर्पियो में सवार होकर अपने गांव मनकी लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

हादसे में मनकी गांव के निवासी पुरषोत्तम यादव (43 वर्ष) और उनकी पत्नी जानकी यादव (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के दोनों बच्चे, हर्ष यादव और वीणा यादव, गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

यह घटना बालोद जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

घायलों की स्थिति और मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button