ब्रेकिंग
उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव स... दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा न्यायमूर्ति अभय मनोहर स्प्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा आज दिनांक को दुर्ग जिले ... सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 109452 आवेदन प्राप्त हुए - मांग के 106421 आवेदन एवं शिकायत के 3031 आव... शिवनाथ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी गया नगर में युवक ने लगाई फांसी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से आठ लोग घायल, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा नागपुर रेलवे स्टेशन पर सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के सम्पादक सुरेश गुप्ता की खास बातचीत: कारीगिरी और ...
दुर्ग

पार्षद चुनाव: कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों का फैसला 15 को, भाजपा को 28-30 और कांग्रेस को 17-18 सीटों की उम्मीद

दुर्ग । नगर निगम के साठ वार्डो के लिए पार्षदों के चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का भविष्य ई.वी.एम. में कैद हो गया है। इनके भाग्य का फैसला 15 फरवरी को मतो की गिनती के बाद होगा। कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियां अधिक से अधिक पार्षदों के जीत का दावा कर रही है।

यहां गौरतलब है कि शहर के अधिकतर वार्डो में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ है वहीं कई वार्डो में दोनों पार्टी के बागी व अन्य निर्दलीय प्रत्याशी राजनैतिक समीकरण में उलट फेर करते दिखाई पड़े है। इनका भी प्रभाव मतों की गिनती के बाद उजागर होगा।

कांग्रेस के जिन दिग्गजों का भविष्य ई.वी.एम.में कैद हुआ है उसमें नगर निगम के पूर्व सभापति राजेश यादव पूर्व एम.आई.सी.प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया, दीपक साहू,शंकर ठाकुर पूर्व महापौर आर.एन.वर्मा पूर्व एल्डर मैन अंशुल पान्डे, राजेश शर्मा महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के पति पोषण साहू,भास्कर कुण्डले सहित अन्य शामिल है।

इसके अतिरिक्त भाजपा के दिग्गज नेताओं में छाया महापौर और पार्षद नरेन्द्र बंजारे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, लीना दिनेश देवांगन, पूर्व एम.आई.सी प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, श्याम शर्मा, साजन जोसेफ, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, काशीराम कोसरे पूर्व पार्षद राके श सेन की पत्नी ममता सेन, गुलाब वर्मा, देवनारायण तान्डी, लीलाधर पाल,  नीलम सिंह परिहार के भाग्य का फैसला होना है।

इस चुनाव में भाजपा के बागी उम्मीदवारों चोखेलाल सोनी, संतोषी पटेल अजीत वैद्य, खिलावन मटियारा, बबीता यादव, अश्वनी साहू, सविता साहू का प्रदर्शन भी सामने आएगा। वहीं कांग्रेस के बागियों प्रकाश गीते, मनीष यादव हिमांशु सिन्हा, लिखन साहू, सतीश देवंागन, पायल नेताम, अमित देवांगन, बसंत खिलाड़ी, दीपक चावड़ा की भी चुनाव में भूमिका सामने आएगी। वार्ड 42 से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह प्रत्याशी रहे है।

नगर निगम के साठ वार्डो में से जिस पार्टी के पार्षद 30 से अधिक जीतकर आएगें उसका ही सभापति बनेगा। कम ज्यादा की संख्या में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। भाजपा से नगर निगम के सभापति के लिए छाया महापौर और भाजपा के वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र बंजारे का दावा सबसे मतबूत माना जा रहा है।  बंजारे अपनी कार्यशैली की वजह से भाजपा में बेहद लोकप्रिय है और नगर निगम की कार्य प्रणाली से भलीभांति वाकिफ है।  बंजारे पार्षद चुनाव में जीत की कला कौशल से परिचित हैं इसलिए इनकी जीत तय मानी जा रही है।

इसके अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू का नाम भी दौड़ में शामिल है।  नातू वरिष्ठ होने के साथ अनुभवी भी है। वहीं कांग्रेस में सभापति पद के लिए राजेश यादव के साथ अब्दुल गनी और संजय कोहले शामिल है लेकिन इन सब परिस्थितियों के दायरे में आने के लिए उन्हें पार्षदों का चुनाव जीतना होगा।

इसके बाद ही इनका आगे का भविष्य तय होगा। जनता जनार्दन ने अपना निर्णय दे दिया है। इसका अभी सामने आना बाकी है। वैसे 60 वार्डो मे से 28 से 30 भाजपा व 17 से 18 कांग्रेस के पार्षदों की जीत का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त निर्दलीय व बागियों के भी चुनकर आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button