ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

शिवनाथ नदी में तैरती मिली पार्षद के भाई की लाश, परिवार में मचा कोहराम

दुर्ग | दुर्ग शहर के शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में दुर्ग नगर निगम के एक पार्षद के चचेरे भाई की रविवार दोपहर में लाश तैरते हुए मिलने से सनसनी मच गई है।

पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान बीजेपी पार्षद जितेंद्र उर्फ जीतू महोबिया के चचेरे बाई शुभम महोबिया (26) के रूप में हुई। शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि शव में कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक ने 1-2 मार्च की रात नदी में छलांग लगाई होगी। रात भर पानी में रहने से डेड बॉडी रविवार दोपहर तक पानी के ऊपर आ गई और लोगों ने ने उसे देखा।

ऐसे मिली पुलिस को सूचना

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 3 बजे डायल 112 में फोन आया था कि महमरा एनीकट में एक युवक का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि सूचना सच है। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी को सूचना दी। थाना प्रभारी खुद टीम के साथ मौके पहुंचे।

मछुआरों ने शव निकाला बाहर

इसके बाद स्थानीय मछुआरों की मदद लेकर शव को पानी से बाहर निकाला। आधे से एक घंटे के अंदर शव की पहचान शुभम महोबिया पिता रामनारायण महोबिया (26 साल) निवासी मैथिल पारा दिगंबर जैन मंदिर रोड दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को दुर्ग अस्पताल भेजा गया। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button