ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
जशपुर

पंडित प्रदीप मिश्रा छत्तीसगढ़ पहुंचे, हेलीकॉप्टर से की दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग की परिक्रमा

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग, मधेसर महादेव के समीप पंडित प्रदीप मिश्रा 21-27 मार्च तक शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। यह आयोजन विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक शिवलिंग के सामने आयोजित किया जा रहा है, जो भक्तों के लिए एक अत्यंत श्रद्धेय और महत्वपूर्ण अवसर है।

गुरूवार को पंडित प्रदीप मिश्रा मयाली कथा स्थल पर पहुंचे और उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय ने उन्हें और उनके साथ आए अन्य मेहमानों को गर्मजोशी से स्वागत किया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस अवसर पर हेलीकॉप्टर से मधेसर महादेव की परिक्रमा भी की, जो उनके भक्तों के लिए एक विशेष आस्था का प्रतीक बन गया है।

इस आयोजन में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ जशपुर पहुंचे हैं। यह धार्मिक कार्यक्रम न केवल क्षेत्रीय भक्तों के लिए बल्कि देशभर के शिव भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button