ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

अटल परिसर निर्माण कार्य स्थल का आयुक्त ने किया अफसरो के साथ निरीक्षण,कहा शीघ्र निर्माण कार्य मे बाधित बेजा कब्जा को हटवाने दिए निर्देश

दुर्ग/  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुआ चौक ठगड़ा बांध के पास भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में शासन द्वारा प्रारंभ किये गये योजना अनुसार अटल परिसर का निर्माण किया जाना है।

इस क्रम में आज कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी,सहायक अभियंता राजेन्द्र ढाबाले,उपअभियंता करण यादव की मौजूदगी में अटल परिसर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान कमिश्नर ने अटल परिसर योजना अंतर्गत परिसर का निर्माण समयसीमा गुणवक्ता पूर्ण किया जाना है।

उन्होंने प्रस्तावित निर्माण स्थल में स्थित बेजा कब्जा,झपडी को शीघ्र हटवाने हेतु निर्देश दिये।उन्होंने उपलब्ध स्थल के अनुसार ले आउट तैयार करने हेतु निर्देश दिए। अटल परिसर निर्माण प्रारंभ किया जाना है|

बता दे कि नगर निगम द्वारा जेल तिराहा के पास सुआ चौक के समीप इस भव्य परिसर का निर्माण किया जाएगा।बागवानी निर्माण, और अटल जी की कविताओं का संगीतमय गायन,अटल जी की महत्वपूर्ण घटनाओं व राष्ट्र निर्माण सहित उनकी भूमिका एवं उपलब्धियों को प्रभावित करने के लिए गैलरी का भी निर्माण किया जाना है।जिससे आम जनता एवं भावी पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त कर सके ये सब शामिल रहेगा।

परिसर के मध्य अटल बिहारी वाजपेयी की 9 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 50 लाख रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button