ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
खैरागढ़

खैरागढ़ विश्वविद्यालय का प्रोफेसर गिरफ्तार: छात्रा को अच्छे नंबर देने के बदले करता था अश्लील हरकतें

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में एक शिक्षक पर छात्रा से गन्दी हरकत का आरोप लगा है। खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र चौबे को एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने उसे परीक्षा में अच्छे अंक देने का वादा किया था, लेकिन इसके बाद उसने गलत तरीके से संपर्क किया और लगातार परेशान करता रहा।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज और रील भेजे और उसे मिलने के लिए दबाव डाला। छात्रा ने इसका विरोध किया, लेकिन प्रोफेसर ने फिर भी अपना व्यवहार नहीं बदला।

गंदे इशारे करता था टीचर

पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉ. योगेंद्र चौबे ने परीक्षा में अच्छे अंक देने का लालच देकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पहले वह सामान्य व्यवहार करता था, लेकिन बाद में उसने अश्लील इशारे करने लगा। उसने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया, तब भी प्रोफेसर उसे बार-बार अपने पास बुलाने की कोशिश करते।

एक साल पुराना मामला

यह मामला अगस्त 2023 का है, जब छात्रा ने पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद छात्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग से ऑनलाइन शिकायत की। आयोग के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों को गंभीरता से लिया।

पुलिस ने राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर अगस्त 2023 में छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई की। लगभग एक साल की जांच के बाद शनिवार शाम को प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस यह जांच भी कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया है। इसके लिए पुलिस विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ कर रही है।

खैरागढ़ थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया था कि प्रोफेसर ने उसका मानसिक शोषण किया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button