ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

दुर्ग में 25 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप, 103 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग |  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर चौक, दुर्ग में 25 अप्रैल 2025 को प्रातः 10:30 बजे से एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में महिमा मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, उतई एवं रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा कुल 103 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

महिमा मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, उतई द्वारा डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, आईसीयू इंचार्ज, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, ओ.टी. टेक्निशियन, एम्बुलेंस ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड एवं मेडिकल स्टोर से जुड़े कुल 88 पदों हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एमबीबीएस, बीएएमएस, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा (एक्स-रे, लैब, ओ.टी.), 10वीं/12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 9500 से 55000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा महिला अभ्यर्थियों के लिए लाइफ प्लानिंग ऑफिसर के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह पद केवल स्नातक उत्तीर्ण विवाहित महिलाओं के लिए आरक्षित है। आवेदक का दुर्ग जिले का निवासी होना अनिवार्य है तथा उसके पास स्वयं का वाहन होना आवश्यक है।

इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वे समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाणपत्र एवं अंकसूचियाँ, पहचान पत्र (जैसे मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाणपत्र, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि को कैंप स्थल पर उपस्थित हों।

स्थान: जिला रोजगार कार्यालय, मालवीय नगर चौक, दुर्ग
तिथि व समय: 25 अप्रैल 2025, प्रातः 10:30 बजे से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button