ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर

इंस्टाग्राम लाइव पर आत्महत्या: दुर्ग के 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी ने बिलासपुर में लगाई फांसी, जंगल में मिला शव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। 17 वर्षीय नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने बिलासपुर के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि उसने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी का फंदा तैयार किया और फिर खुदकुशी कर ली।

मृतक नाबालिग दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव का रहने वाला था। 15 अप्रैल को वह कबड्डी खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन तीन दिनों तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसके एक दोस्त ने इंस्टाग्राम लाइव वीडियो दिखाया, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

परिजन तुरंत कुम्हारी थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। लोकेशन ट्रेस करने पर युवक का अंतिम लोकेशन तोरवा के देवरीखुर्द क्षेत्र में मिला। सूचना पर बिलासपुर पुलिस को भी अलर्ट किया गया और परिजनों को तुरंत रवाना किया गया।

पिता और रिश्तेदारों ने पूरे दिन पुलिस के साथ मिलकर लोकेशन के आस-पास जंगलों में खोजबीन की। कई क्षेत्रों—फदहाखार जंगल, सिरगिट्टी और सरकंडा के इलाकों में भी सर्चिंग की गई। अंततः युवक का शव सोरवा थाना क्षेत्र के जंगल में लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button