ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
दुर्ग

बारात में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, दो युवकों पर चाकू से हमला

दुर्ग | दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बैगा पारा में बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। यह घटना रात करीब 10:30 बजे उस समय हुई जब इंदिरानगर सुपेला से आई बारात बैगा पारा पहुंची थी।

जानकारी के अनुसार, डीजे के सामने नाचने को लेकर कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई और आरोप है कि कुछ अज्ञात युवकों ने मिलकर संजय सेठी और अरुण चौहान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संजय सेठी के पैर और जांघ में गंभीर चोटें आईं जबकि अरुण चौहान की पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में जख्म हुए।

घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। घायल युवकों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें शंकराचार्य अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button