ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

आपराधिक मानववध के 4 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थिया शांति खुटियारे उम्र 59 साल सा० ग्राम छाटा रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 08.05.2025 के रात करीब 08.30 बजे इसका लड़का हरकिशन बस्ती तरफ से अपनी मोटर सायकल से घर की तरफ आ रहा था। हमारे पडोस में रहने वाली नुपुर अपने बच्चे एवं पति व दोनों देवर के सांथ रोड में बैठी थी।

हरकिशन उसके बगल से मोटर सायकल चलाते हुए निकला तो नुपुर घटे उसे बोली कि अरे तू गाडी कैसे चला रहा है, मेरे बच्चे को मार डालेगा क्या कहकर गाली गलौज करने लगी। उसके पीछे नुपूर का पति शंकर, शंकर के भाई प्रदीप और ज्ञानेश्वर भी आ गये। प्रदीप स्टील का पाइप तथा शंकर और ज्ञानेश्वर हांथ में डंडा लेकर मेरे घर के दरवाजे के सामने हरकिशन का कालर पकडकर खींचते हुए बेदम मारपीट करने लगें और रोड किनारे बनी पक्की नाली मे जोर से ढकेल दिया।

उनके मारपीट करने व ढकेलने से हरकिशन बेहोश जैसा हो गया तो चारो वहां से चले गये। प्रार्थीया अपने बहू सोनी के सांथ हरकिशन खुटियारे को नाली से उठाकर घर लाये और घर अंदर पलंग में सुला दिये।

हरकिशन को खाना खाने के समय उठाये तो नही उठा कोई आवाज नही दिया फिर उपचार कराने अस्पताल ले गये थे। बाद में पता चला कि हरकिशन को अदरूनी चोंट के कारण मृत्यु हो गई है कि रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 177/2025 धारा 296,115(2),105,3(5) BNS के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगण का पता हेतु टीम रवाना किया गया जो आरोपी शंकर घटे उम्र 30 साल, श्रीमति नुपुर घटे उम्र 25 साल, प्रदीप भोगरे उम्र 20 साल, ज्ञानेश्वर भोगरे उम्र 24 साल हिरासत में लेकर कडाई से पुछताछ किया गया जो अपना जुर्म करना स्वीकार किये । आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उत ईनिरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरी० कमल सिंह सेंगर उप निरी० प्रमोद कुमार सिन्हा, प्र०आर० महेश देवांगन आर0 धुवनारायण चंद्रकार, राजीव दुबे, दुष्यंत लहरे , हुलेश्वर साहू, मुकेश यादव, दिलीप सिदार लक्ष्मी नारायण,शिखर भट्ट, म० आर० पूजा सोनकर, बिंदु भाले की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

गिरफ्तार आरोपी-
1. शंकर घटे उम्र 30 साल,
2. श्रीमति नुपुर घटे उम्र 25 साल
3. प्रदीप भोगरे उम्र 20 साल
4. ज्ञानेश्वर भोगरे उम्र 24 साल
सभी पता चारठाना थाना कुरा
जिला जलगांव महाराष्ट्र
हाल -ग्राम छाटा आशीष सतनामी
का मकान जिला दुर्ग को पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button