फैक्ट्री में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग साथी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 22,000 रुपये से अधिक मूल्य की 239 पौवा देशी शराब और 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने और समाज को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से की गई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस या संबंधित विभाग को दें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।














