ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
बिलासपुर

CG में आज चलेगा बड़ा बुल्डोजर एक्शन: 150 मकान और दुकानों पर गिरेगी गाज़, निगम का अतिक्रमण दस्ता तैयार

बिलासपुर। नगर निगम ने रविवार सुबह अरपा पार शनिचरी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 से अधिक सब्जी दुकानों के चबूतरों के साथ-साथ रपटा से अमरैया चौक तक 20 मकानों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सुबह 5 बजे बुल्डोजर के साथ शुरू हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण के तहत की जा रही है। निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि प्रभावित विक्रेताओं को वैकल्पिक स्थान पर चबूतरे आवंटित किए जा रहे हैं। सोमवार को भी अमरैया चौक से अपोलो अस्पताल तक करीब 150 दुकानों व मकानों पर बुल्डोजर चलेगा।

हंगामा और विरोध
कार्रवाई के दौरान कई विक्रेताओं को अपना सामान हटाने का मौका तक नहीं मिला, जिससे आक्रोशित लोगों ने पास की शराब दुकान को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना पर्याप्त नोटिस और ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के अतिक्रमण हटाना अन्यायपूर्ण है।

निगम का पक्ष
अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा के अनुसार, “अब तक 75 दुकानों और 20 अन्य निर्माणों को हटाया गया है। विक्रेताओं को बाजार के पीछे शिफ्ट करने की अनुमति दी गई है और जल्द स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।”

स्थानीयों में नाराजगी
अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रभावित विक्रेता खासे नाराज हैं। उन्होंने निगम के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा, “हमारी दुकानों को तो ढहा दिया गया, लेकिन शराब दुकान जस की तस खड़ी है।”

नगर निगम की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और तेज़ होने की संभावना है, लेकिन स्थानीयों की नाराजगी और विरोध को देखते हुए प्रशासन के लिए यह बड़ी चुनौती बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button