डीएसपी बने अधिकारियों का चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग ने किया सम्मान

दुर्ग। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ दुर्ग जिला इकाई द्वारा प्रमोशन के बाद डीएसपी पद पर पदोन्नत हुईं पुलिस अधिकारियों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दुर्ग जिले में पदस्थ टीआई ममता अली शर्मा और नवी मोनिका पांडेय को डीएसपी बनने के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह का नेतृत्व चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग के जिला अध्यक्ष अनूप गटागट ने किया। इस अवसर पर चैंबर के सभी पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ममता अली शर्मा एवं नवी मोनिका पांडेय जैसी कर्मठ अधिकारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी, दीपक चोपड़ा, कुलदीपजी, जवाहर जैन, आनंद अग्रवाल, उदय शंकर त्रिपाठी, गुरमीत सिंह, मेहंदी भाई समनानी, दिलीप मारोटी, बहादुर भाई थरानी, विनय खंडेलवाल, दिलीप बकलीवाल, सुदीप सनातनी, विनय खेतान एवं आशीष खंडेलवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की कामना की।














