ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
Uncategorized

क्षेत्र में घुम घुमकर राह चलने वालों से मोबाइल फोन लूटने वालों का खुलासा

भिलाई | भिलाई नगर, नेवई, छावनी, जामुल, भिलाई 03 थाना क्षेत्रांतर्गत मोटर सायकल में सवार तीन चार अज्ञात लड़़कों द्वारा राह चलने वाले राहगीरों को डरा धमकाकर कर मारपीट कर मोबाइल फोन लूटने की घटना घटित हो रही थी, जिनकी पतासाजी के दौरान प्रार्थी विवेक कुमार मारकंडे निवासी ग्राम बगली थाना बेमेतरा द्वारा थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.06.2025 के शाम करीबन 06.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर रेल्वे लाईन के पास सामान खरीदने जा रहा था,

उसी समय सुने जगह में पीछे से लाल रंग की साईन मोटर सायकल में सवार तीन युवक आए और ठीक से रास्ता चल बोलकर गाली देने लगे, जिसे गाली क्यों दे रहे हो बोलने पर तीनों एक राय होकर उसके साथ जबरन मां बहन की अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक:- 233/2025 धारा 309(4), 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की विवेचना एवं आरोपियों की पताशा जी के दौरान टीम द्वारा मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ संदिग्ध युवक मोटर सायकल में ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज की ओर घूम घूम कर लूट का मोबाईल फोन बिक्री करने के लिये ग्राहक तलाश रहे है। सूचना पर संदिग्धों की पता तलाश कर एक लाल रंग की मोटर सायकल में संदिग्ध रूप से घूमते हुये

चार युवक मिले जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम टिकेश्वर साहु, अनिल दुर्गा बताए, इनके साथ दो अपचारी बालक भी थे जिनसे पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होंने मोटर सायकल में घुम घूमकर राह चलने वाले राहगीरों को डरा धमकाकर मोबाईल फोन लूटना स्वीकार किये । अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 06 मोबाईल कीमती लगभग 80000 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल होंडा साईन को विधिवत जप्त किया गया । आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई से निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, उप निरीक्षक सुभाष लाल, आरक्षक संजय मनहर, ईश्वर भारद्वाज व एसीसीयू से सउनि गुप्तेश्वर यादव, प्रआर शगीर खान, आरक्षक राकेश चौधरी, गुनित निर्मलकर, राकेश अन्ना, अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तारआरोपी: –

1- टिकेश्वर साहु उम्र 20 वर्ष लेबर केम्प जामुल
2- अनिल दुर्गा, चंदन पारा जामुल
दो अपचारी बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button