ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
क्राइम

कांच दिखाकर सोने का लॉकेट छीना, पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में दबोचा

भिलाई/सुपेला। थाना सुपेला क्षेत्र में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग के गले से सोने का लॉकेट छीने जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वारदात के दौरान शराब की टूटी शीशी का कांच बुजुर्ग के गले पर टिकाकर जान से मारने की धमकी दी और फिर लॉकेट छीनकर फरार हो गया था।

घटना 30 जून की है, जब दुर्गापारा सुपेला निवासी शत्रुघ्न लाल (68 वर्ष) थाना सुपेला पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई कि आकाश चौहान उर्फ झटका नामक युवक ने शराब भट्टी के पास वाद-विवाद के बाद शराब की टूटी शीशी का कांच उनके गले पर रख दिया और जान से मारने की धमकी देकर उनके गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 765/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर त्वरित विवेचना शुरू की। आरोपी की तलाश में सुपेला पुलिस की टीम ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी और अंततः आरोपी आकाश चौहान उर्फ झटका (उम्र 28 वर्ष), निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस ने उसके कब्जे से पीड़ित का सोने का लॉकेट विधिवत रूप से बरामद कर लिया। आरोपी को 1 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि अजय शंकर अविनाशी, प्र.आर. सुबोध पाण्डे, आरक्षक दुर्गेश राजपूत एवं सूर्यप्रताप सिंह की अहम भूमिका रही, जिनकी तत्परता से आरोपी को जल्द पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button