ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

प्रदर्शनकारियों ने रोका रास्ता, केंद्रीय मंत्री का काफिला लौटा खाली हाथ!

तखतपुर, । नगर की जर्जर सड़कों को लेकर सोमवार को युवाओं का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। गड्ढों और खराब सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आक्रोशित युवाओं ने मुंगेली-बिलासपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के दौरान केंद्रीय शहरी आवासन राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला भी फंस गया, जो तखतपुर से मुंगेली की ओर जा रहा था। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के काफिले को रास्ता नहीं दिया, जिससे उन्हें बिना किसी बातचीत के लौटना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने नगर की सड़कों की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई और सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। लगभग आधे घंटे से अधिक चले इस चक्काजाम के दौरान आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। युवाओं का कहना है कि कई वर्षों से सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवा सड़क मरम्मत की ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन ने न केवल केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोका, बल्कि आम जनता की रोजमर्रा की आवाजाही को भी प्रभावित किया। फिलहाल प्रशासन चक्काजाम समाप्त कराने की कोशिशों में जुटा है, लेकिन युवाओं के तेवर देखते हुए हालात सामान्य होने में समय लग सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button