छत्तीसगढ़
साजा नगर पंचायत की पहली महिला उपाध्यक्ष प्रेरणा लाल शौर्य जीत सिंह के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित
साजा। नगर पंचायत साजा की पहली महिला उपाध्यक्ष प्रेरणा लाल शौर्य जीत सिंह के अगुवाई में आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साजा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उपस्थित गुरुजनों अलेन कुमार गुप्ता (प्राचार्य), होरी लाल मिरझा, रश्मि साहू, एकेन देवी साहू, संगीता राजपूत, रूपेश मिश्रा, रूप सिंह जाघेल का साल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
साथ ही शाला में व्याप्त समस्याओं पर प्राचार्य एवं सभी स्टाफ से सार्थक चर्चा करते हुए जल्द निदान करने का भरोसा दिलाया गया।
इस अवसर पर पार्वती वर्मा, कमल सिंह राजपूत, गौकरण साहू सभी पार्षद एवं सभापति नगर पंचायत साजा की गरिमामयी उपस्थिति रही।














