ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
छत्तीसगढ़

नर्सरी में युवक ने खाया जहर, पामगढ़ थाना क्षेत्र में आत्महत्या से सनसनी

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोसीर निवासी 32 वर्षीय प्रकाश केवट ने नर्सरी में जहर खाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव मंगलवार सुबह नर्सरी में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश केवट सोमवार को घर से निकला था। मंगलवार सुबह नर्सरी में गाय चरा रहे एक चौकीदार ने अज्ञात शव को देखा और तुरंत कोटवार को सूचना दी। कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। युवक के जहर सेवन की पुष्टि के बाद, उसके परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button