ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़रायपुर

26 और 30 जनवरी को रायपुर में मांस-मटन व्यापार पर लगाया गया बैन

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर शहर में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह कदम छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशों के अनुरूप उठाया गया है।

नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन दोनों महत्वपूर्ण अवसरों पर नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी पशु वध गृह और मांस-मटन की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिबंध का पालन सख्ती से किया जाए। किसी भी होटल या दुकान में मांस-मटन का विक्रय करते हुए पाए जाने पर सामग्री जब्त की जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने सभी व्यापारियों से आदेश का पालन करने और नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन का यह कदम शहर में शांति, सामाजिक भावना और राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा बनाए रखने के लिए लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button