ब्रेकिंग
अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर... नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन
छत्तीसगढ़

मनगटा क्षेत्र के 49 रिसॉर्ट्स में पुलिस का छापा

राजनांदगांव :  कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा मनगटा क्षेत्र में स्थित रिसॉर्ट्स पर एक साथ कई टीमों द्वारा सघन दबिश एवं छापेमारी की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। अभियान के दौरान 40 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा लगभग 49 रिसॉर्ट्स में एक साथ दबिश दी गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी।

छापेमारी के दौरान मनगटा क्षेत्र स्थित रॉक हाउस रिसॉर्ट, वनांचल रिसॉर्ट, स्काय रिसॉर्ट, डी कास्टल रिसॉर्ट एवं विसलिंग वुड्स रिसॉर्ट में अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि हुई। मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश दी गई तथा संबंधित रिसॉर्ट संचालकों एवं प्रबंधकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36 (सी) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त ग्राम मनगटा, वन चेतना केंद्र के सामने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे की हालत में पाए गए एक व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36 (च) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सभी रिसॉर्ट संचालकों को विधिवत नोटिस तामील किए गए, जिनमें उन्हें भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत लागू नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस की यह संगठित, त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाई कानून के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button