कोरबा में भयानक सड़क दुर्घटना: पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत 7 लोग घायल

कोरबा। मुड़ापार वार्ड में एक भयानक सड़क दुर्घटना में पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे और उनके परिजन घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब उनकी कार सड़क के किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे परिजनों के साथ नैला से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई। कार में सवार लोगों को राहगीरों ने बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे, उसकी पत्नी, बहन और भांजी सवार थे।
ट्रेलर से कार के टकराने पर एयरबैग खुलने से चालक जीवन दास बाल-बाल बच गया, वहीं गोपाल कुर्रे के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं उनकी पत्नी, बहन और भांजी समेत सात लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।














