ब्रेकिंग
जितेन्द्र शुक्ला,(भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा यातायात मुख्यालय, नेहरू नगर का वार्षिक किया गय... दुर्ग में शराब तस्करी का पर्दाफाश: लाल-नीली बत्ती लगी SUV से 87 हजार की अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार दुर्ग रेंज में नवीन आपराधिक कानूनों पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सम्पन्न महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी सीएम व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव से की मुलाकातः नगर निगम के वि... भिलाई में युवक की संदिग्ध मौत: नगर निगम कार्यालय के पीछे मिला शव -स्पैरो के टैक्स संबंधी शिकायतों शिविर में पहुच रहे है लोग,स्पैरो के टैक्स संबंधी शिकायतोंसमाधान 21 ... दर्दनाक सड़क हादसा: ब्रेकर पर बाइक से गिरने के बाद 12 साल की बच्ची की ट्रेलर से कुचलकर मौत सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त होंगे, मरम्मत व रखरखाव के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी... जैन संतों पर हमले के विरोध में ‘कलेक्टोरेट चलो’ रैली में शामिल हुए अरुण वोरा, बोले – संतों की सुरक्ष... हर घर तक पहुंचेगा ‘आवास प्लस 2.0’ सर्वे, 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश
भिलाई

हड़ताल के बावजूद भिलाई स्टील प्लांट में काम जारी, बड़ी संख्या में कर्मचारी ड्यूटी पर

भिलाई । भिलाई स्टील प्लांट में आज सभी यूनियन के लोग मिलकर हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोग सुबह से हड़ताल पर बैठे हैं तो वहीं बड़ी संख्या में कर्माचीर ड्यूटी पर भी पहुंच रहे हैं।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उनका 39 महीने का एरियर बीएसपी ने नहीं दिया। ठेका मजदूर और सेल कर्मचारियों की कटौती की जा रही है। उनको मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की जा रही हैं, जो कि गलत है। इन प्रमुख मांगों के साथ ही उनकी और भी कई मांगे हैं, जिसे उन्होंने प्रबंधन के सामने रखा है।

बीएसपी के सभी 11 यूनियन के नेता हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। बीएसपी कर्मी बीएसपी के सभी गेट पर खड़े होकर उन कर्मियों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपनी शिफ्ट में ड्यूटी जा रहे हैं। पुलिस बल इतनी बड़ी संख्या में लगा है कि वो हर जगह पहुंचकर यूनियन नेताओं को ऐसा करने से रोक रही है।

बीएसपी प्रबंधन ने ली राहत की सांस, क्योंकि उनकी लाख कोशिश के बाद भी किसी भी गेट से कोई कर्मचारी वापस नहीं लौट रहा है। चंद मिनट के ठहराव के बाद कर्मचारियों को ड्यूटी जाने दिया जा रहा है। रेल मिल, यूआरएम और क्रेन ऑपरेशन से जुड़े कर्मचारियों के बारे में बताया जा रहा है कि वे ड्यूटी नहीं गए हैं। कर्मचारी खुद से ही ड्यूटी से नदारद हैं।

अभी ये हड़ताल 24 घंटे की है, यदि मांगे नहीं मानी गई तो सभी यूनियन के नेता और बड़ा आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार करेंगे। बीएसपी कर्मियों को ड्यूटी जाने से रोकते दिखे हड़ताली बीएसपी के सभी 11 यूनियन के नेता हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।

हड़ताल को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button