ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
भिलाई

चोरी की ई-रिक्शा और सोने के आभूषण के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,7.5 लाख की संपत्ति बरामद

भिलाई | खुर्सीपार में हुई ई-रिक्शा चोरी की घटना में थाना खुर्सीपार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई ई-रिक्शा और विभिन्न सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 7.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना के अनुसार, हरेकृष्णा साह नामक व्यक्ति ने 23 नवंबर 2024 को थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ई-रिक्शा 16 नवंबर 2024 को रात 4 बजे चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की, जिसके बाद मिराज आलम और शांता राव नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान, मिराज आलम ने बताया कि उसने अपने साथी शांता राव के साथ मिलकर सरकारी अस्पताल के पास से ई-रिक्शा चोरी की थी। इसके अलावा, आरोपियों ने वर्ष 2023 में भी एक घर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

बरामद की गई संपत्ति में सोने का हार, चैन, कंगन, अंगूठी, बाली, फुल्ली और चांदी का पायल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 7.5 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्यवाही में एन्टी क्राइम एंड सायबर यूनिट और थाना खुर्सीपार के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेराज आलम (23) और शांता राव (25) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनकी अन्य चोरी की वारदातों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button