ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
भिलाई

युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, दो माह बाद लड़की की होनी थी शादी

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में सुपेला अंडरपास के नजदीक बीती रात युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना गुरुवार आधीरात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को सुपेला शास्त्री अस्पताल में मरच्यूरी भेजा गया। शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को डाउन लाइन पर सुपेला अण्डरपास के बगल में पोल नंबर 859/18 के पास युवक युवती के क्षत-विक्षत शव पाए गए। दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रात को ही दोनों के शव सुपेला शास्त्री अस्पताल भिजवा दिए।

मृतक युवती की पहचान राजीव नगर जोन -2 बीएमवाय चरोदा निवासी श्रेया फर्नांडीज पिता विल्सन फर्नांडीज ( 26 ) के रूप में हुई है। मृतक युवक की पहचान राहुल कुमार सिंह पिता वीर सिंह ( 30 ) निवासी ब्लाक 10, रुम नं 18 सड़क 11 हास्पिटल सेक्टर भिलाई के रूप में हुई है।

युवती के परिजनों ने बताया कि श्रेया फर्नांडीज 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे चरोदा से स्कूटी निकली थी। वह सुपेला में किसी मोबाइल शॉप में काम करती थी। परिजनों ने बताया कि घर पर क्रिसमस सेलीब्रेशन रखा गया था और देर शाम उसे फोन किया तो आने की बात की।

इसके बाद दोबारा फोन करने पर उसका स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद सुबह श्रेया की मौत की खबर मिली। परिजनों ने यह भी बताया कि श्रेया की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। परिजनों ने श्रेया की पसंद के लड़के से ही शादी तय की थी।

श्रेया फर्नांडिज के साथ खुदकुशी करने वाला युवक राहुल कुमार सिंह पहले से विवाहित है। राहुल शेयर मार्केट में काम करता था। बताया जा रहा है कि श्रेया पहले चरोदा के ही रुद्रा मोबाइल में काम करती थी।

पिछले दो-तीन महीने से सुपेला में किसी मोबाइल शॉप में काम करना शुरू किया। दोनों के बीच कब से प्रेम संबंध था और एक साथ मौत को गले लगाने की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button