ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
रायपुर

दो युवकों की पत्थर से हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी रायपुर में डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांटा इलाके में दो युवकों की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी दौलत राम पोर्ते ने बताया कि कल रात करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच कृष्ण यादव और सचिन बडोले शराब पी रहे थे। इसके बाद कुछ युवक और मौके पर पहुंचे और किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवक के साथ मारपीट हुई और पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और आरोपियों को कड़ी सजा नहीं देने पर छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। सचिन बडोले बजरंग दल के खंड संयोजक थे। उनका कहना है कि जब तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और कड़ी सजा नहीं दी जाती तब तक यहां से नहीं हटेंगे।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button