ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
बालोद

चाय बनाने के विवाद में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कंवर चौकी क्षेत्र के ग्राम सांगली में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। यहां चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।

मृतका का नाम ईश्वरी साहू (35) बताया जा रहा है, वहीं आरोपी पति का नाम केवल साहू (40) है। उनके 2 बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। लड़का 6वीं क्लास में पढ़ता है और लड़की चौथी कक्षा में पढ़ती है।

घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। मृतका ईश्वरी साहू की मां सरस्वती साहू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि केवल साहू ने पत्नी ईश्वरी साहू को चाय बनाने बोला, ईश्वरी साहू रसोई अंदर गई तो पति केवल साहू ने रसोई का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।

दोनों बच्चे दरवाजा खटखटाते रहे। दरवाजा खोलने की कोशिश भी की। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला। ईश्वरी साहू रसोई के अंदर चिल्लाती रही। केवल साहू पत्नी के ऊपर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया।

इसकी सूचना लड़के के माता-पिता को दी गई। हमले के बाद पति ने खुद दरवाजा खोला और घर से फरार हो गया। ईश्वरी साहू को घायल अवस्था में धमतरी के जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। इलाज के दौरान ईश्वरी साहू ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button