ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बिलासपुर

सराफा व्यापारी गोपाल राय सोनी की हत्या में सफलता पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने पुलिस टीम का किया आभार व्यक्त

बिलासपुर | कोरबा में विगत रविवार 5 जनवरी 2025 की रात को कोरबा सराफा एसोसिएशन के सदस्य गोपाल राय सोनी की हत्यारो को पकड़ने पर पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह एवं पुलिस विभाग के जिम्मेदारी अथक प्रयास एवं सफलता पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने आभार व्यक्त किया है

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी विशेष रूप से पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को घटना के दोषियों को पकड़ने के लिए निवेदन किया|

एवं पुलिस विभाग तथा कोरबा जिला अध्यक्ष रामकुमार सोनी ने घटना से संबंधित जांच पड़ताल की जानकारी हेतु लगातार जुड़े रहे|

और विशेष सूत्रों से पता चला कि इस दर्दनाक घटना की मार्मिक मूल्यों को रखते हुए कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रण लिया था|

कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर लेता तब तक कार्यालय में प्रवेश नहीं करूंगा तब से साइबर सेल में ही बैठकर सात दिन अथक प्रयास किए गए और आज उनके संकल्प पूरा हो गया|

अपने एवं टीम के अथक प्रयास से हत्यारो को पकड़ लिया गया पुलिस अधीक्षक सफलता प्राप्त करने के बाद अपने कार्यालय में प्रवेश किया।

उक्त घटना में पुलिस विभाग द्वारा किए गए सफलतापूर्वक कार्य में दोषियों में एक भय का माहौल होगा भविष्य में ऐसी घटनाओं में रोक लगेगी|

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन भी पुलिस विभाग की टीम को हदृय से अभिनंदन करती है आभार व्यक्त करती है|

उक्त दर्दनाक घटना के दोषियों में पकड़े जाने पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री  व गृह मंत्री विजय शर्मा का भी आभार प्रेषित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button