ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

बर्खास्त सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, वित्तमंत्री के बंगले के बाहर समायोजन की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बर्खास्त करीब तीन हजार सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन लगातार जारी है.

आज बड़ी संख्या में बर्खास्त शिक्षक रायपुर में वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर धरने पर बैठे हैं और समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं.

इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल मौजूद हैं.

बता दें कि पिछले 15 महीनों से बीएड अभ्यर्थी सहायक शिक्षक के पद पर नौकरी कर रहे थे. नौकरी से निकाले जाने पर आज संयोजन की मांग को लेकर बर्खास्त शिक्षक मंत्री बंगले के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

पुलिस की चेतावनी के बाद भी प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं है. सुबह से प्रदर्शन जारी है.

प्रदर्शन करने पहुंची महिला शिक्षकाओं ने बताया, सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. हमें बर्खास्त कर दिया गया है.

अब समायोजन की मांग कर रहे हैं. समायोजन के लिए जो कमेटी गठित की गई, वह कब रिपोर्ट देगी, इसकी जानकारी दी जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button