ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
मुंगेली

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में अश्लील शेर-शायरी करने वाले शिक्षक को हुआ सस्पेंड

मुंगेली: गणतंत्र दिवस 2025 के कार्यक्रम के दौरान अश्लील और द्विअर्थी शेर-शायरी करने वाले शिक्षक स्वारथलाल जायसवाल को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह घटना तब सामने आई जब शिक्षक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भद्दी शेर-शायरी की, जिसका वीडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। 30 जनवरी 2025 को डीईओ द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच टीम ने राम्हेपुर (एन) स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जाकर स्टाफ और छात्रों की उपस्थिति में वायरल वीडियो की जांच की।

जांच में शिक्षक के कृत्य की पुष्टि हुई, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत गंभीर कदाचरण के रूप में पाया गया।

इसके बाद, जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत स्वारथलाल जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

निलंबन अवधि में शिक्षक को मुख्यालय कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली में रखा जाएगा। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी मिलेगा, जो नियमानुसार अनुमोदित किया जाएगा।

यह कदम राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से सख्त संदेश है कि शिक्षक समाज में आदर्श प्रस्तुत करने वाले होते हैं और उनके कृत्य अनुशासनहीनता के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button