ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
रायपुर

महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त जारी, महिला हितग्राहियों के खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण

रायपुर | राज्य शासन द्वारा महतारी वंदना योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए का अंतरण किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत फरवरी माह में विभिन्न जिलों में महिला हितग्राहियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

इस योजना के अंतर्गत बालोद जिले में 2,50,768 हितग्राहियों को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार में 3,27,476 हितग्राहियों को 30.97 करोड़ रुपए, बलरामपुर में 2,13,300 हितग्राहियों को 19.79 करोड़ रुपए, बस्तर में 1,91,609 हितग्राहियों को 18.87 करोड़ रुपए और बेमेतरा जिले में 2,52,906 हितग्राहियों को 23.96 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई।

इसके अलावा बीजापुर में 38,273 हितग्राहियों को 3.67 करोड़ रुपए, बिलासपुर में 4,22,741 हितग्राहियों को 39.54 करोड़ रुपए, दंतेवाड़ा में 54,579 हितग्राहियों को 5.16 करोड़ रुपए और धमतरी जिले में 2,34,046 हितग्राहियों को 21.76 करोड़ रुपए की सहायता दी गई।

दुर्ग जिले में 4,02,211 हितग्राहियों को 38.33 करोड़ रुपए, गरियाबंद में 1,81,791 हितग्राहियों को 16.75 करोड़ रुपए, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 95,401 हितग्राहियों को 8.72 करोड़ रुपए, जांजगीर-चांपा में 2,88,420 हितग्राहियों को 26.91 करोड़ रुपए, और जशपुर जिले में 2,30,609 हितग्राहियों को 21.50 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button