ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
भिलाई

गोडवाना समाज भवन में विधायक निधि से खुदेगा बोर

रिसाली |  समाज के विकास के लिए मंत्रणा आवश्यक है। गोडवाना समाज छत्तीसगढ़ का प्रगतिशील समाज है। समाज के पास खुद का भवन होना गौरव की बात है।

उक्त बाते उपाध्यक्ष राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण और विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने कही। उन्होंने रविवार को 10 लाख से हिंद नगर में बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भवन की सार्थकता तब है जब हम वहां बैठ समाज को नई दिशा देने की चर्चा करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर वर्ग को ध्यान में रख कार्य कर रही है।

जिसके पास भूमि नहीं है उन्हें 10 हजार के साथ-साथ सभी वर्ग के लिए महंगी चिकित्सा से निजात दिलाने आयुष्मान कार्ड की सुविधा दे रही है। इसी तरह गरीबों के लिए आवास सुविधा है। हर वर्ग की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत राशि दी जा रही है।

वहीं महापौर शशि सिन्हा ने गोडवाना समाज के सद्स्यों को एक धागा में पिरोकर रहने वाला समाज निरूपित किया। महापौर ने मंदिर प्रागण में भोले बाबा के प्राण प्रतिष्ठा किए जाने पर समाज को बधाई दी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद चन्द्रभान ठाकुर, ईश्वरी साहू, मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णू देव ठाकुर आदि उपस्थित थे।

विधायक ने की घोषणा
लोकार्पण समारोह में समाज के लोगों ने पेयजल की समस्या बताते हुए बोर उत्खनन की मांग की। विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निधि से परिसर में जल्द बोर खनन कराने घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button