ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायगढ़

रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

रायपुर: रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी एक कार में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों को जल्द से जल्द हटाना पड़ा। पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल, आग पर काबू नहीं पाया जा सका है और कार में लगातार विस्फोट हो रहे हैं, जिससे आसपास के लोग डर के साए में हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भीषण आग में अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह घटना एक बार फिर रेलवे स्टेशन की पार्किंग सुरक्षा पर सवाल उठाती है। गौरतलब है कि अप्रैल 2017 में भी रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आग लगने से लगभग 500 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए थे, जिससे बड़ा नुकसान हुआ था।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button