ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
कोरबा

पत्नी की थकान बना मौत का कारण: पति ने खाना न बनाने पर टंगिया से किया हत्या

कोरबा। वनांचल क्षेत्र के एक गांव में होली की रात खाना बनाने की बात को लेकर नशे में धुत्त दंपती के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पति ने टंगिया से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना लेमरू थाना क्षेत्र के डीडासराई गांव में हुई।

जहां निवासरत सनऊ राम कोरवा (38) और उसकी पत्नी सनमति (35) ने दिन में होली के दौरान शराब का सेवन किया था। रात में दोनों नशे में थे तब सनऊ राम ने उसे खाना बनाने के लिए कहा। सनमति ने थके होने की बात कहते हुए खाना बनाने से इंकार कर दिया।

इस वजह से दंपती के बीच विवाद हो गया जिससे आक्रोशित होकर सनऊ राम ने घर में रखे टंगिया से पत्नी सनमति पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सनमति की मौत हो गई। मामले में लेमरू पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button