ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
कोंडागांव

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 15 अप्रैल तक

कोंडागांव |  छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी जो छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर (अन्य राज्य) के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई. आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति,

अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 2024-25 सत्र में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन आमंत्रित की गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर के लिए उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी 03 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति और वितरण की प्रक्रियाhttp://postmatric-scholarship.cg.nic.in/पर की जा रही है। विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन (नवीन व नवीनीकरण) के लिए अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025, ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक करने और सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025  निर्धारित की गई है।

सहायक आयुक्त ने बताया कि निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यादि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी करें, ताकि वे छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button