ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

शातिर अंतरराज्यीय शराब तस्करों का भंडाफोड़ – तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की जब्ती

सुपेला| छत्तीसगढ़ पुलिस को नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने दीगर प्रांत से शराब तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, महंगी गाड़ियां और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

तीन तस्कर गिरफ्तार – एक आरोपी लांजी (म.प्र.), दूसरा बस्तर, तीसरा दुर्ग निवासी

पुलिस ने 48 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा अंग्रेजी शराब (कीमत ₹2 लाख), 2 कारें (इनोवा व टोएटा), 4 मोबाइल फोन (आईफोन व ओप्पो) और कुल ₹30.52 लाख की संपत्ति जब्त की

End to End कार्यवाही के तहत आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 20 पेटी एप्पी फ्रिज का चतुराई से किया उपयोग

मुखबिर से सूचना मिलने पर स्मृति नगर पुलिस ने मनोहर चाय के पास एक किराए के मकान में दबिश दी, जहां से शौर्य सिंह को पकड़ा गया। उसके कब्जे से दो गाड़ियों – इनोवा (CG 07 AX 8919) और टोएटा (DL 7 CG 6675) में छुपाकर रखी गई 46 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

पूछताछ में शौर्य ने खुलासा किया कि वह शराब को मध्यप्रदेश से लाकर लोहांडीगुड़ा (बस्तर) में बेचने जा रहा था। आगे की कार्यवाही में शौर्य को साथ लेकर पुलिस टीम लांजी रोड काली माटी पहुंची, जहां पुलिस ने सादी वर्दी में योजना बनाकर रामनिवास रावत को रंगे हाथ पकड़ा।

इसके बाद पुलिस टीम ने कोण्डागांव में एक End to End operation के तहत इनोवा में 20 पेटी एप्पी फ्रीज रखकर उसे चादर से ढका। जैसे ही तुलसीराम सेठिया (बस्तर निवासी) शराब खरीदने आया, उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसके घर से 2 पेटी गोवा शराब भी बरामद की गई।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी स्मृति नगर पुलिस के साथ-साथ साइबर थाना दुर्ग रेंज और बस्तर पुलिस का भी समन्वय रहा।उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु, निरीक्षक तापेश नेताम, निरीक्षक हर्ष धुरंधर, और टीम के अन्य सदस्यों – प्रआर अनुप सिंह, आरक्षक सविंदर सिंह, हर्षित शुक्ला, कमल परगनिहा की भूमिका सराहनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी:

शौर्य सिंह, सेक्टर-7, जिला दुर्ग

रामनिवास रावत, थाना पुरानी छावनी, जिला ग्वालियर (म.प्र.)

तुलसीराम सेठिया, लोहांडीगुड़ा, थाना भानपुरी, जिला बस्तर

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। यह कार्यवाही तस्करों के मनोबल को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button