ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
भिलाई

डीएसपी बने अधिकारियों का चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग ने किया सम्मान

दुर्ग। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ दुर्ग जिला इकाई द्वारा प्रमोशन के बाद डीएसपी पद पर पदोन्नत हुईं पुलिस अधिकारियों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दुर्ग जिले में पदस्थ टीआई ममता अली शर्मा और नवी मोनिका पांडेय को डीएसपी बनने के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह का नेतृत्व चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग के जिला अध्यक्ष अनूप गटागट ने किया। इस अवसर पर चैंबर के सभी पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ममता अली शर्मा एवं नवी मोनिका पांडेय जैसी कर्मठ अधिकारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी, दीपक चोपड़ा, कुलदीपजी, जवाहर जैन, आनंद अग्रवाल, उदय शंकर त्रिपाठी, गुरमीत सिंह, मेहंदी भाई समनानी, दिलीप मारोटी, बहादुर भाई थरानी, विनय खंडेलवाल, दिलीप बकलीवाल, सुदीप सनातनी, विनय खेतान एवं आशीष खंडेलवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button