ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
भिलाई

16 जून से लापता तीन नाबालिग किशोरों का सुराग नहीं, परिजन परेशान, पुलिस तलाश में जुटी

भिलाई  | भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र से 16 जून की शाम को अचानक गायब हुए तीन नाबालिग किशोरों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। यह मामला कृष्णा नगर, मिनीमाता चौक क्षेत्र का है, जहां से तीनों किशोर शाम करीब 4:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे।

तीनों किशोरों की उम्र क्रमशः 16 साल 7 दिन, 15 साल 2 माह 19 दिन, और 13 साल 10 माह 11 दिन बताई जा रही है। तीनों स्थानीय स्कूलों में 9वीं कक्षा के छात्र हैं और आपस में पड़ोसी भी हैं। परिजनों ने आस-पास और रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि बच्चों के पास मोबाइल फोन नहीं होने से उनकी लोकेशन ट्रेस कर पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि पुलिस टीम आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लगातार सुराग जुटाने की कोशिश में लगी है।

परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है और वे बच्चों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button