ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

ऑपरेशन सुरक्षा: सड़क पर बैठी गायों के गले में बंधा रेडियम पट्टा, अब हादसों पर लगेगी लगाम

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “आपरेशन सुरक्षा ” अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चौक/चैराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना,

सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग वर्षा ऋतु के दौरान सडक पर सुखी जगह देखकर मवेशी बैठ जाते है जिससे रात के समय अंधेरा होने से सडक पर बैठे हुए मवेशी वाहन चालको दिखाई न देने के कारण सडक दुर्घटनाएं घटित होती है जिसमें मवेशी भी घायल हो जाते है और वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो जाते है|

इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने एवं गौ माता की सुरक्षा के लिए अभियान चलाकर सडक में बैठे हुए मवेशी के गले में रेडियम पटा लगाने कार्य किया जा रहा हैँ जिसकी शुरूवात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज द्वारा कथा स्थल मंच पर गाय के बछिये को रेडियम पट्टी पहनाकर की गयी थी।

आज दिनांक को दुर्ग शहर के प्रमुख मार्ग पुलगांव- अंजोरा- चंदखुरी- पोटिया रोड में बैठे मवेशी के गले में रेडियम पटा बंधा गया और आने वाले दिनों में इस अभियान को पुरे जिले में चलाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button