ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाएं जल्द पूर्ण करें – आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

दुर्ग।नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज आयुक्त सुमित अग्रवाल ने प्रातः 6:30 बजे शहर भ्रमण की शुरुआत की। इस निरीक्षण में उनके साथ नगर निगम के विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अधिकारीगण भी मौजूद थे, जिनमें वार्डों के उप अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मशाला अधीक्षक,स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, सफाई दरोगा, सुपरवाइजर तथा अतिक्रमण शाखा की टीम शामिल रही।

सुबह 7:15 बजे आयुक्त श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (AHP) के अंतर्गत सरस्वती नगर और गणपति विहार में निर्मित आवासीय साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना से जुड़े सभी अधिकारीयो और CLTC (सिटी लेवल टेक्निकल सेल) की पूरी टीम भी उपस्थित रही।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्यों में हो रही देरी और अपूर्ण कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अधूरे कार्यों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा कर परियोजना को समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन पात्र हितग्राहियों को आवास आवंटित किए जाने हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि साइट पर नियमित निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर नजर रखी जाए तथा निर्माण कार्यों को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि हितग्राहियों को शीघ्र ही आवास आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button