ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

ड्रिंक एंड ड्राइव पर दुर्ग पुलिस की सख्ती, 105 वाहन चालक पकड़े गए

दुर्ग | यातायात पुलिस जिला दुर्ग ने “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत सोमवार शाम ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाकर 105 वाहन चालकों को पकड़ा। धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी के वाहन जप्त किए गए।

पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ब्रीथ एनालाइज़र के माध्यम से जांच की। पिछले ट्रैफिक विश्लेषण में यह पाया गया था कि शाम से रात के बीच कुछ इलाकों में यातायात घनत्व अधिक रहता है और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले भी ज्यादा मिलते हैं। इसी आधार पर विशेष चेकिंग प्वाइंट सूर्य मॉल चौक नेहरू नगर, मालवीय नगर चौक दुर्ग, पुलगांव चौक, कुम्हारी टोल प्लाज़ा, गुरुद्वारा तिराहा नेहरू नगर, ग्रीन चौक दुर्ग, सिरसा गेट चौक और गदा चौक सुपेला में स्थापित किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर चालकों को समझाया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल खुद के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी जानलेवा है। उन्होंने दुर्घटना की स्थिति में होने वाले आर्थिक और भावनात्मक नुकसानों के बारे में भी जागरूक किया।

यातायात पुलिस का कहना है कि अभियान का मकसद केवल कानूनी कार्रवाई करना नहीं बल्कि लोगों में सुरक्षित यातायात आदतें विकसित करना है। “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button