ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
छत्तीसगढ़दुर्ग

मीना बाजार में लूडो से जुआं खिलाते जुआड़ी पुलिस की गिरफ्त में, 1500 रुपये नगद जब्त

दुर्ग। जिले में चल रहे दुर्गा उत्सव एवं मेलों के दौरान अवैध गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी गई है। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने 26 सितंबर की रात मीना बाजार, अहिवारा में दबिश देकर एक जुआड़ी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि लाल मैदान, अहिवारा के पास मीना बाजार में लूडो खेल के जरिए रुपयों का दांव लगाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से आरोपी संजय खूटे (35 वर्ष), निवासी गोडखामी थाना लोरमी, जिला मुंगेली को पकड़ा। उसके कब्जे से नगद 1500 रुपये जब्त किए गए।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्गा उत्सव आयोजन स्थलों, मेलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों व संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अवैध कारोबार और जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी  रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button