ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर निगम में गूंजा देशभक्ति का स्वर

दुर्ग | वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज प्रातः 10 बजे किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से एक स्वर में “वंदे मातरम्” का नारा लगाने का आह्वान किया, जिसके साथ ही पूरे देश में देशभक्ति की भावना से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

नगर निगम दुर्ग के मोतीलाल वोरा सभागार में भी प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।

इस अवसर पर महापौर  अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, पार्षदगण देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ललित ढीमर, गोविंद देवांगन, सुरुचि उमरे, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, गिरीश दीवान और प्रकाशचंद थावनी सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम देशभक्ति के गीतों और वंदे मातरम् की गूंज के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button